गुरुग्राम: बाईक पर सवार होकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

-आरोपी के कब्जा से 5 हजार रुपए की नगदी बरामद

गुरुग्राम, 7 जून (हि.स.)। बाइक पर सवार होकर दो युवकों ने महिला से सोने की चेन छीनी और फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को पीडि़त महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू की। अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार 4 नवम्बर 2023 को एक महिला ने थाना न्यू कॉलोनी गुरुग्राम में शिकायत देकर कहा था कि ज्योति पार्क से बाईक पर सवार होकर आए 2 अज्ञात युवकों द्वारा उसके गले से सोने की चेन छीन ली गई। थाना न्यू कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। करीब सात महीने तक पुलिस आरोपियों की तलाश में रही। अब जाकर एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। सेक्टर-31 अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजू निवासी अहमदगढ़ जिला शामली (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। उसके अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई तो पता चला कि उस पर छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देने के मामले में गुरुग्राम में छह केस दर्ज हैं। साथ ही चोरी के दो केस दर्ज हैं। दो केस अंबाला में भी दर्ज हैं। चेन छीनने की घटना में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 5 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर/संजीव

   

सम्बंधित खबर