बिजली की चपेट में आने से एक छात्र बुरी तरह से झुलसा

गोलाघाट (असम), 08 जून (हि.स.)। गोलाघाट जिले के सेंगाजान इलाके में एक छात्र बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इलाके में विक्रम गरिया नामक युवक अपने धान के खेत मे बीज उखाड़ने गया था। इसी दौरान रेल लाइन की इलेक्ट्रिक खंबे की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में स्थानीय लोगों की मदद से घायल विक्रम को इलाज के लिए शहीद कुशल कोंवर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छात्र आठवीं कक्षा का छात्र बताया गया है। इस घटना को लेकर लोगों में रेलवे विभाग के प्रति काफी रोष देखा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर