बुढ़ीदिहिंग नदी में नहाते समय डूबा किशोर

डिब्रूगढ़ (असम), 09 जून (हि.स.)। दुलियाजान में बुढ़ीदिहिंग नदी में नहाते समय एक किशोर के डूब जाने को लेकर सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने आज बताया कि लापता किशोर अपने दोस्तों के साथ बुढ़ीदिहिंग नदी में स्नान करने गया था। लापता किशोर की पहचान टेंगाखाट छोटे अभयापुरिया गांव के कंठी सुतिया के पुत्र प्रतिम सुतिया के रूप में हुई है।

वह अपने पांच दोस्तों के साथ बुढ़ीदिहिंग नदी में नहाने गया था। वह नदी में नहा रहा था कि अचानक लापता हो गया। बाद में पुलिस और एसडीआरएफ बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी की तलाश में तलाशी अभियान शुरू की। खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर