मौत की छलांग : कुएं में नहाने गए दो किशोर डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

एक किशोर को निकालने के बाद दूसरे की खोज में जुटी सेना व पुलिसएक किशोर को निकालने के बाद दूसरे की खोज में जुटी सेना व पुलिसएक किशोर को निकालने के बाद दूसरे की खोज में जुटी सेना व पुलिस

परिजन सड़क बंद कर बैठे जाम पर, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा

झांसी, 09 जून(हि.स.)। जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र के मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुआं में नहाने के लिए कूदे दो किशोर डूब गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद एक किशोर को बाहर निकाल लिया और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे की कुआं में तलाश की जा रही। लापता किशोर के परिजनों ने कचहरी से गोविंद चौराहा जाने वाले मार्ग को बंद कर सड़क पर बैठ गए हैं।

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरा मोहल्ला निवासी किशोर आसिफ और कामरान अपने साथियों के साथ झोकन बाग मढिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुआं में नहाने गए थे। दोनों ने कुआं में छलांग लगाई और गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों ने शोर मचाया। जिस पर उनके साथियों ने आस—पास के लोगों को सूचना देकर कुआं में फंसें दोनों किशोरों को बाहर निकालने की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी।

तलाश में आसिफ को बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस की टीम फायर बिग्रेड के गोताखोर कुआं के पानी में कामरान की तलाश कर रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। अब पुलिस की टीमें कुआं का पानी खाली कराने का प्रयास कर रही है।

इधर, कुआं में लापता किशोर के परिजनों ने गोविंद चौराहा से कचहरी चौराहा जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध कर दिया है। उन्होंने कामरान को जल्द कुआं से बाहर निकालने की मांग की है। देर शाम सेना के जवानों ने दूसरे किशोर को खोजने का मोर्चा संभाल लिया था। समाचार लिखे जाने तक खोज जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश

   

सम्बंधित खबर