जींद : जीआरपी ने साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

जींद, 14 जून (हि.स.)। राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को जंक्शन पर यात्रियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। महिला एएसआई कविता के नेतृत्व में पुलिस ने यात्रियों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल लोग हमें बातों में उलझाकर या कोई लिंक भेजकर ठगी कर लेते हैं और हमें पता भी नहीं चल पाता। जब अपने बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आता है तो हमें उसी समय धोखाधड़ी होने का पता चलता है। इसलिए इससे बचने के लिए हमें किसी भी अज्ञात व्यक्ति से बैंक संबंधित या कोई ओटीपी बारे जानकारी नहीं देनी है।

इसके अलावा कोई हमारे व्हाटसअप नंबर पर कोई लिंक भेजकर उसको खोलने बारे कहता है तो उस पर क्लिक न करें। उस पर क्लिक करने से आपके बैंक खाते से राशि कट जाएगी। इसलिए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। इस अवसर पर एसपीओ रघबीर सिंह भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/सुमन

   

सम्बंधित खबर