डीएलएड के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित

धर्मशाला, 14 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा नवम्बर/दिसम्बर, 2023 में संचालित की गई डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की नियमित, री-अपीयर तथा पूर्ण विषयों में अनुतीर्ण परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया।

बोर्ड के अध्यक्ष हेम राज बैरवा ने बताया कि सम्बन्धित परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए शाखाओं के दूरभाष नम्बर 01892-242158 (पुनर्मूल्यांकन) व 01892-242122 (पुनर्निरीक्षण) पर संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर