अज्ञात कारणों के चलते व्यापारी ने नदी में लगाई छलांग

जालौन, 15 जून (हि.स.)। अज्ञात कारणों के चलते व्यापारी ने जालौन औरैया स्टेट हाईवे स्थित शेरगढ़ घाट सीमा जनपद औरैया यमुना नदी में छलांग लगा दी। तकरीबन 12 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने पर भी पुलिस उसे तलाश नहीं कर सकी है।

थाना क्षेत्र कुठौंद के गांव शेखपुर अहीर निवासी व्यापारी मनोज शिवहरे (45) शनिवार को औरैया से गांव वापस लौट रहे थे। जनपद औरैया सीमा में शेरगढ़ घाट यमुना पुल पर अपनी बाइक खड़ी की। मोबाइल फोन और चप्पल को किनारे रखकर नदी में छलांग लगा दी। बाइक और मोबाइल फोन चप्पल को राखी देखकर कोतवाली औरैया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची औरैया पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में मनोज की पत्नी उर्मिला देवी रोती बिलखती घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मनोज तिवारी को यमुना नदी में खोजना शुरू कर दिया। शुक्रवार दिन रात तक गोताखोरों के कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ हाथ न लगा। करीब 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मनोज शिवहरे गांव शेखपुर अहीर में परचून की दुकान चलाता था। जिसके परिवार में पत्नी उर्मिला सहित दो पुत्र शिवम (23) तथा सत्यम (22) दोनों लड़के बाहर रहकर जॉब कर रहे थे। घटना से पत्नी उर्मिला का रो रो कर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार/विशाल/दिलीप

   

सम्बंधित खबर