जींद : कांग्रेस की सरकार आते ही जींद जिले से पिछड़ेपन का दाग हटा देगें : सतपाल ब्रह्मचारी

जींद, 16 जून (हि.स.)। सोनीपत संसदीय क्षेत्र से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि तीन माह बाद ज्यों ही हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी त्यों ही जींद जिले के पीछे पिछड़ेपन का जो दाग लगा हुआ है, उसे हटाने पर काम शुरू हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से आग्रह किया गया है कि जींद को पूर्ण तौर से विकसित करने के लिए यहां ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएं। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के दौर में जो जिप्सम जैसी औद्याोगिक इकाइयां इस क्षेत्र से पलायन हुई है उनकी भरपाई के लिए कांग्रेस सरकार में नए-नए उद्योग लगाए जाएंगे ताकि इस क्षेत्र में उन्नित का मार्ग खुल सके। सांसद ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा औच्छे हथकंडे अपनाने के बाद भी केंद्र में बहुमत नहीं ले पाई। क्योंकि जनभावना भाजपा के विरोध में थी। हरियाणा में यदि भाजपा दाम-दमन का चक्रव्यूह नहीं रचती तो निश्चित तौर पर दसों की दसों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दर्ज करते। हरियाणा में जिस तरह कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है, उसके नतीजन यह तय हो गया है कि तीन माह बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। ब्रह्मचारी ने कहा कि जनता ने जो साथ दिया, उसका आभार जताने के लिए नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। 22 जून को जींद में पूर्व मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के सिलसिले में आ रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ने संविधान बदलने की बात की थी, जिसके नतीजन पब्लिक ने कड़ा रिएक्शन दिया। अब भाजपाई बौखलाहट में औच्छा प्रचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में मोर्चा संभाला और प्रबुद्ध जनता-जनार्दन ने साथ दिया, उससे ज्यादा एनर्जी विधानसभा में देखने को मिलेगी। इस मौके पर प्रमोद सहवाग, बलजीत रेढू, दीपक पिंडारा, पवन सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर