ईद की नमाज में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की की दुआ

हल्द्वानी, 17 जून (हि.स.)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज सोमवार को हल्द्वानी में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज ईदगाह सहित हल्द्वानी की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई।

ईदगाह में शहर काजी शेख मुफ्ती मुहम्मद आजम कादरी, शाही इमाम जामा मस्जिद ने नमाज पढ़ाई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ की गई। अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का समय अलग-अलग निर्धारित था। नमाज के बाद ईद मिलन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद परंपरानुसार जानवरों की कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। शहर काजी शेख मुफ्ती मुहम्मद ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व तीन दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद का यह पर्व बंधुत्व और सामाजिक सद्भावना का संदेश देता है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/दधिबल

   

सम्बंधित खबर