भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की विधानसभा उपचुनावों के लिए पांच प्रभारियों की नियुक्ति

रायगंज, 17 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में होने वाले चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने पांच प्रभारियों की नियुक्तिक की है। रायगंज, राणाघाट, बागदा और मानिकतला सीटों के लिये आगामी दस जुलाई को मतदान होना है। लोकसभा चुनावों में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही भाजपा इन सीटों पर उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है। प्रदेश भाजपा के एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रायगंज विधानसभा सीट के लिए विधायक निखिलरंजन डे, रानाघाट के लिये प्रबाल राहा, बागदा के लिए कृष्णेंदु मुखर्जी और अनल बिस्वास तथा मानिकतला के लिये पार्टी प्रदेश सचिव दीपांजन कुमार गुहा को प्रभारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुकांत मजुमदार के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हुए चुनावों में भाजपा को उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाई है। केंद्रीय मंत्री का पद मिलने के बाद सुकांत मजुमदार के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने की अटकलें शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि वे जाते-जाते विधानसभा उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन को आतुर हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर