चाकू गोंदकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी धराया

पूर्वी चंपारण,17 जून(हि.स.)। जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया में एक युवक की चाकू गोद कर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है,कि बीते दिनो युवक का शव पुलिस नॆ बरामद किया था। जिसकी हत्या निर्ममतापूर्वक चाकू गोदकर कर दिया गया था।

मृतक की पहचान नौरंगिया के कन्हाई साह का पुत्र दिपेश कुमार उर्फ गोडिया के रूप में हुई थी। पिता कन्हाई से के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। जिसके आलोक में सदर डीएसपी 2 जीतेश पाण्डेय अनुसंधान के क्रम मे अप्राथमिकी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर छापेमारी की। जिसमें अभियुक्त अरविंद कुमार पिता शम्भू राय को गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार अपराधी हत्या में शामिल था। और उसके निशानदेही पर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियो गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

   

सम्बंधित खबर