राहुल के नेतृत्व में मजबूत हुई कांग्रेस: भगवती चौधरी

- कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी का मनाया 54वां जन्मदिन

मीरजापुर, 19 जून (हि.स.)। नगर के मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने केक काटा।

उन्होंने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि किसान एवं मजदूरों का झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़ा है। जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा वर्गों का झुकाव कांग्रेस पार्टी के तरफ बढ़ा है।

मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि राहुल गांधी के पदयात्रा से सभी वर्गों के लोगो का झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़ा है। राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस पार्टी का खोया हुआ जन आधार वापस आ रहा है। अर्चना चौबे, मनीष दुबे, रमेश प्रजापति, कमलेश दुबे आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

इस दौरान अत्ताउल्लाह सिद्दिकी, इश्तियाक अंसारी, राकेश त्रिपाठी, रितेश मिश्र, राजेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रशेखर, रामदेव यादव, मोहित दुबे आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

   

सम्बंधित खबर