फूड कोड के रेस्टोरेंट में लगी आग, मची भगदड़,सामान जलकर राख

रेस्टोरेंट में आग का तांडव

झांसी,20 जून(हि. स.)। सदर बाजार थाना क्षेत्र एक बार फिर अग्निकांड की घटना से दहल गया। दमकल विभाग की सूझबूझ से आग बड़ा रूप नहीो ले पाई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल इस आगजनी की घटना में रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना का कारण गैस सिलेंडर का रिसाव बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित पीएनबी बैंक के पास स्थित फूड कोड में कई रेस्टोरेंट बने हुए है। प्रतिदिन की तरह आज सुबह सभी अपने अपने रेस्टोरेंट खोल कर खाना बनाने का कार्य कर रहे थे। तभी एक रेस्टोरेंट की किचन में रखे गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर भगदड़ मच गई। रेस्टोरेंट में रखे एक के बाद एक तीनों सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। समय रहते सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल अभी तक इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नही हुई, ऐसी सूचना मिली है। आग लगने का कारण गैस पाइप लाइन का फटना बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि अभी बीस दिन पूर्व भी सदर बाजार के दो शोरूम में भी भीषण अग्निकांड की घटना हुई थी, जिसमे करोड़ों का नुकसान हो गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/सियाराम

   

सम्बंधित खबर