अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर महिला पतंजलि योग समिति ने निकाली प्रभात फेरी

पटना, 20 जून (हि.स.)। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गयी। समिति के बिहार-झारखंड के हेड अजीत एवं महिला जिला प्रभारी नूतन सिन्हा के नेतृत्व में प्रभात फेरी तिनकोनिया पार्क से शुरू होकर ढोल नगाड़ों के साथ पटना कॉलेजिएट होते हुए नाला रोड साधना स्थल पहुंची।

प्रभात फेरी के जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सभी महिलाएं एक तरह के लिवाज में काफी आकर्षक लग रही थी। सभी ने सफेद रंग के सूट,पीला पट्टा और हाथ में लाल और पीले रंग का ऊॅं लिखा झंडा लिया था जो लोगों को अनान्याश ही अपनी ओर आकर्षित कर रहीं थी।

मौके पर बिहार-झारखंड के हेड अजीत ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। कल पटना कॉलेजिएट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व संध्या पर आज समिति की ओर से प्रभात फेरी निकाली गयी।

उन्होंने कहा योग करना सभी के स्वास्थ्य के लिए एक वरदान के समान है। इससे शरीर बिमारी से दूर रहता है और हम काफी हद तक अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकते है।

प्रभात फेरी में बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव चन्द्रशेखर प्रसाद, डॉ. भगवान मिश्रा, मीडिया प्रभारी विनोद, बिहार योगासन प्रभारी चंद्रशेखर सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा

   

सम्बंधित खबर