नगांव में वन विभाग की टीम के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध मछुआरों की मौत

नगांव (असम), 22 जून (हि.स.)। लाओखोवा अभयारण्य में वन विभाग की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले दो लोगों की गोलीबारी में मौत हो गई। अभयारण्य के सराइहागी वन शिविर क्षेत्र में उनके साथ वन विभाग की टीम का आमना-सामना हुआ था।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक दोनों मृतक रिश्ते में भाई थे, जिनकी पहचान जलीलुद्दीन और समीर उद्दीन के रूप में हुई है। दोनों रोमारी बील (झील) में अवैध रूप से मछली पकड़ने गए थे। मृतक जुरिया के धिंगबारी चापरी गांव के निवासी थे। दोनों के शव शनिवार तड़के पोस्टमार्टम के लिए नगांव सिविल अस्पताल भेजा गया है। एहतियात के तौर पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस, वनकर्मियों तथा जवानों को तैनात किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/अरविंद/पवन

   

सम्बंधित खबर