मंगलदै में टूटे तटबंध का मंत्री पीयूष ने किया निरीक्षण

दरंग (असम), 22 जून (हि.स.)। राज्य के जल संसाधन आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने शनिवार को मंगलदै क्षेत्र के जनरामचौका में शाकतूला नदी के टूटी हुए बांध का निरीक्षण किया। मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए इलाके में कई स्थानों का दौरा भी किया।

इस दौरान मंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि शाकतूला के टूटे हुए तटबंध के पुनर्निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात यह तटबंध टूट गया था। नतीजतन कई गांव बाढ़ में डूब गए।

गांवों में अब पानी कम हो रहा है, क्योंकि जल संसाधन विभाग ने तुरंत इस टूटे हुए हिस्से को फिर से बनाया है।

क्षेत्र का दौरा करने के दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि असम में बाढ़ अब नियंत्रण में है।

मंत्री हजारिका ने कहा कि नदी के बीच से अवैध रेत खनन बांध टूटने का मुख्य कारण है। मंत्री हजारिका ने जिला आयुक्त और जल संसाधन विभाग के अभियंता को बांध की मरम्मत के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर