लोहरदगा में हाथियों ने कई घरों में मचाया उत्पात

लोहरदगा, 25 जून (हि.स.)। कैरो प्रखंड क्षेत्र के सढाबे पंचायत अंतर्गत टाटी गांव में सोमवार रात हाथियों के झुंड ने कई लोगों के घरों को धवस्त कर दिया।

बताया गया है कि गितिलगढ़ पहाड़ के ओर से हाथियों का झुंड कोयल नदी होते रात में टाटी गांव पहुंचा। गांव घुसते ही राम मुंडा, मुकेश साहू, नितेश मुंडा एवं सुगयन देवी का मकान को ध्वस्त कर दिया। साथ ही क्षेत्र के कई किसानों के फसलों को भी रौंद दिया। मुकेश साहू, नितेश मुंडा, राम मुंडा का कहना है हाथियों ने घर को ध्वस्त करने से घर में रखे भोजन सामग्री और बर्तन आदि सभी सामान को बर्बाद कर दिया। हाथियों का झुंड गांव में तांडव करने के बाद पुनः कोयल नदी होते गितिलगढ़ पहाड़ लौट गया।

हिन्दुस्थान समाचार/गोपी

/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर