ओबीसी मोर्चा से आदित्यराज सैनी निष्कासित

देहरादून, 26 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने आदित्यराज सैनी को संगठन से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी ने अपने पत्र में लिखा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी सदस्य आदित्यराज सैनी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निष्कासित किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/सत्यवान/सुनील

   

सम्बंधित खबर