नदी में नहाने उतरा व्यक्ति डूबा, तलाश जारी

दक्षिण दिनाजपुर, 26 जून (हि.स.)। आत्रेयी नदी में नहाने के दौरान बुधवार सुबह एक व्यक्ति डूब गया है। डूबे व्यक्ति का नाम अशोक राय (62) है। वह बालुरघाट शहर के साहेब कचहरी इलाके का रहने वाला है। फिलहाल वह कोलकाता में रहते हैं। वे मंगलवार की रात ही कोलकाता से बालुरघाट लौटे थे।

सूत्रों के अनुसार, अशोक राय पैतृक संपत्ति बंटवारे की वजह से मंगलवार रात कोलकाता से बालुरघाट पहुंचे थे। बुधवार सुबह तीनों भाई एक साथ वह बालुरघाट शहर के साहेब कचहरी इलाके में आत्रेयी नदी में स्नान करने गए। नहाने के दौरान वह नदी में डूब गए। भाइयों ने नदी में उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वे नहीं मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर बालुरघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आत्रेयी नदी में तलाश कर रही है। वहीं, सिविल डिफेंस और गोताखोरों को बुलाया गया। फिलहाल नाव के जरिए तलाश जारी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर