दुर्घटनावश ग्रेनेड फटने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल

सांबा, 26 जून (हि.स.)। जम्मू संभाग के सांबा जिले में बुधवार को एक शिविर के अंदर दुर्घटनावश ग्रेनेड फटने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि सिपाही सांबा जिले के दियानी में एक प्रशिक्षण ग्रेनेड संभाल रहा था कि अचानक शविर के अंदर ग्रेनेड उसके हाथ में फट गया। उन्होंने बताया कि सैनिक को सांबा के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

   

सम्बंधित खबर