व्यक्ति की पीट कर हत्या

मुंबई,27 जून (हि.स.)। पालघर जिले में चोर होने के संदेह में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पेल्हार पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों के एक समूह ने नालासोपारा के वेलाई पाड़ा इलाके में विजय उर्फ अभिषेक जोगिंदर सोनी को पकड़ लिया। लोगों को संदेह था कि विजय चोरी करने के इरादे से वहां घूम रहा है, इसलिए लोगों ने उसे लाठियों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। फिलहाल मामले में अब तक किसी गिरफ्तारी नही हुई है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर