संगठित और असंगठित क्षेत्र में मजदूर अपना पंजीकरण जरूर करायें: श्रम अधीक्षक

खूंटी, 27 जून (हि.स.)। श्रम अधीक्षक कार्यालय में सिंदुआर टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को जिला स्तरीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष तनुश्री सरकार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो अलताफा खान और संस्था के सचिव राजेन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह ने कहा कि संगठित एव असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण श्रम विभाग में होता है। मजदूर यदि इस कार्यालय या ऑनलाइन पंजीकरण कराते है और वर्ष में एक बार उसे नवीकरण कराते है, तो बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, विकलांगता, विवाह, आकस्मिक मृत्यु, निःशक्तता के स्थिति में विभाग द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है। उन्होंने कहा कि जब इस कार्यालय आये हैं, तो पूरी जानकारी लेकर जाए। तनुश्री सरकार ने कहा कि असुरक्षित पलायन का सबसे ज्यादा दर्द महिलाओ एव बच्चों भुगतना पड़ता है। असुरिक्षत पलायन रोकने के लिए नशापान को रोकना जरूरी है। बहुत हद तक गरीबी एव अशिक्षा के लिए नशापान जिम्मेदार है।

नशापान रोकने एव समाज को सशक्त बनाने के लिए महिलाओ को आगे आना होगा। तभी स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो सकेगा। मो अलतफा खान ने कहा कि अनाथ, गरीब और जिन बच्चों के माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन बच्चों को स्पॉन्सरशिप से जोड़कर प्रत्येक माह चार हजार की मदद दी जाती है। संस्था के सचिव राजेन कुमार ने कहा कि श्रम विभाग से कई योजनाएं संगठित एव असंगठित मजदूरों के लिए चलाई जा रही है, लेकिन श्रम विभग में पंजीकरण एव नवीकरण समय-समय पर करना आवश्यक है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर