केन्द्र सरकार की उपलब्धियां हवा-हवाई ज्यादा - मायावती

लखनऊ, 27 जून(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार की पिछले दस वर्षों की जो उपलब्धियाँ गिनाई हैं, वह जमीनी हकीकत बहुत कम तथा हवा-हवाई ज्यादा हैं।

मायावती ने कहा कि केन्द्र सरकार देश में आये दिन बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी व मंहगाई तथा कमजोर वर्गों की समस्याओं को भी लेकर कतई गम्भीर नहीं है। इनके आगे के पांच वर्षों के रोडमैप में भी कोई खास दम नहीं है, जबकि बेहतर होगा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सांसदों को केवल आरोप व प्रत्यारोप लगाने के बजाय जनहित के जरूरी मामलों में सरकार का ध्यान जरूर आकर्षित कराना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/सियाराम

   

सम्बंधित खबर