मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
- Admin Admin
- Jun 27, 2024
ऋषिकेश, 27 जून (हि.स.)। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिरला को बधाई दी है।
डॉ. अग्रवाल ने गुरुवार को भेजे गए बधाई पत्र में ओम बिरला के पिछले कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछला कार्यकाल आपके कुशल मार्गदर्शन में स्वर्णिम रहा है। आपकी कार्य कुशलता को देखते हुए पार्टी संगठन ने पुनः आपको लोकसभा अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया, जो सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने उनके सदैव स्वस्थ, दीर्घायु होने की कामना भी की।
हिन्दुस्थान समाचार/विक्रम/सत्यवान/वीरेन्द्र