प्रवेशद्वार पर यात्रियों का जमावड़ा, आरएफआईडी कार्ड लेने उमड़ी भीड़

सरकारी तौर पर 29 जून से शुरू होने वाले श्री पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर यात्रियों का यात्रा से पहले ही आना जारी हो गया है। श्री अमरनाथ यात्रा के चलते जिलेभर में माहौल शिवमय बनाना शुरू हो गया है। लगातार बाहरी राज्यों से जयघोष करते हुए बाबा बर्फानी के भक्त केंद्र शासित प्रवेश द्वार में प्रवेश कर  रहे हैं। बसों, ट्रकों में सवार यात्री जयघोष के साथ बोले के भजन-कीर्तन करते हुए अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं। हालांकि सरकारी तौर पर यात्रा 29 जून को शुरू होगी जिसको लेकर जिला प्रशासन और  पुलिस प्रशासन ने आने वाले यात्रियों के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।शुक्रवारम को जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन, साधु समाज  अमरनाथ यात्रा जाने वाले यात्रियों का लखनपुर में  भव्य स्वागत करेंगे। जिसके बाद श्री पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही दो दिनों से लगातार अमरनाथ  यात्री लखनपुर के  रास्ते जम्मू रवाना हो रहे हैं।लखनपुर के कॉरिडोर सेंटर में वीरवार से यात्रियों के पंजीकरण चेक करने के साथ-साथ उन्हें आरएफआईडी  कार्ड, के साथ साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा गाडिय़ों के कागजात चेक करने के बाद उन्हें एक स्टीकर जारी किया गया  इसके बाद जम्मू कश्मीर में कहीं भी यात्री वाहनों के कागजात चेक नहीं होंगे और उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्रा शुरू होने से पहले ही दो दिनों से यात्रियों  का आवागमन जारी  है। वीरवार को अमरनाथ यात्रा को  लखनपुर के  रास्ते करीब 495  यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन को लखनपुर से निकले। बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लखनपुर में बने यात्रा सेंटर में पंजीकरण संबंधी जानकारी दर्ज करवाने के साथ-साथ गाडिय़ों के दस्तावेजों की जांच के बाद वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। वाहन सवार यात्री भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वीरवार सुबह से  शाम तक  495 यात्री 46 वाहनों मे सवार होकर लखनपुर से जम्मू के  लिए यात्रा को  रवाना हुए। जिसमें - 05 बसें,35 एलएमवी वाहन 06 मोटरसाइकिल कुल 495 यात्री लखनपुर के रास्ते जम्मू बेस कैंप रवाना हुए उधर, प्रवेशद्वार पर सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबल राज्य में दाखिल होने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा हाईवे पर भी अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। वहीं, जिन भक्तों ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया था, उन भक्तों के लिए जम्मू मे तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी गई है।  

   

सम्बंधित खबर