प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव

हरिद्वार, 28 जून (हि.स.)। नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या मामले को लेकर शुक्रवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ज्योति रौतेला ने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को एक ज्ञापन भी दिया।

ज्योति रौतेला ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसके कारण देवभूमि कलंकित हो रही है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। अधिकतर घटनाओं में भाजपा नेताओं का नाम आ रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के नेता बेटियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर