उप्र के 15 जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

कानपुर, 28 जून (हि.स.)। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर समेत 15 जनपदों में शुक्रवार को मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटाह (एटा) , कासगंज, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं में शुक्रवार को मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने वाली हवाओं के साथ वर्षा की चेतावनी जारी किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर/दीपक/राजेश

   

सम्बंधित खबर