अलवर में श्मशान में तीये से पहले कर्मचारी ने कर दी सफाई, अस्थिया नहीं मिलने से परिजन हुए आक्रोशित

alwaralwaralwar

अलवर, 28 जून (हि.स.)। शहर के प्रताप बंध स्थित शमशान घाट से मृतक महिला की अस्थियों के फूल गायब हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब वह शुक्रवार को तिया करने श्मशान में पहुंचे। घटना से परिजनों में आक्रोश हैं। घटना की सूचना के बाद नगर निगम के सफाई निरिक्षक राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उन्होंने माना कि सफाई कर्मचारी से गलती हो गई हैं। सफाई करते वक्त अनभिज्ञता के चलते सफाई कर दी। लेकिन कर्मचारी का ऐसा कोई उदेश्य नहीं था। फिर भी कर्मचारी की लापरवाही को देखते हुए कर्मचारी दीपक को एपीओ कर दिया हैं।

परिजन आशीष अग्रवाल ने बताया कि नवाबपुरा मोहल्ला निवासी उनकी नानी मुन्नी देवी का देहांत हो गया था। शुक्रवार को सभी परिजन तीये के लिए श्मशान पहुंचे तो देखा वहां अस्थियों के फूल नहीं हैं। वहां मिले कर्मचारी से जानकारी जुटाई तो पता चला कर्मचारी ने सफाई कर कूड़े में फेक दिए। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। परिजनों का कहना हैं कि आज अस्थियों को लेकर हरिद्वार जाना था। ऐसे में अब कैसे जाया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां का सफाई कर्मचारी शराब के नशे में था। उसे होश ही नहीं उसने क्या गलत कर दिया। जबकि कर्मचारी का कहना हैं कि रात बारिश आने से पानी भरा हुआ था जिस कारण पता नहीं चल पाया और गलती से सफाई कर दी थी।

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष बावलिया /ईश्वर

   

सम्बंधित खबर