सीए बीकानेर ब्रांच ने किया अनेक जन सेवा संस्थाओं का सम्मान

बीकानेर, 28 जून (हि.स.)। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इण्डिया की बीकानेर ब्रांच द्वारा शहर की अनेक जन सेवा संस्थाओं व समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

ब्रांच के अध्यक्ष सीए जसवन्त सिंह बैद ने बताया कि शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में आईसीएआई भवन में सीए दिवस के उपलक्ष में सम्मानित जन सेवा संस्थाओं में आवर फॉर नेशन, रॉबिन हुड आर्मी, असहाय सेवा संस्थान, मनीष पारीक, युवा गौ सेवा समिति, समाज सेवी जीव प्रेमी, आदर्श शर्मा, जीव दया सेवा संमिति, सृजन भविष्य का, रोग निदान सेवा संघ, नंदनवन गौशाला सेवा समिति, श्रीकृष्ण सेवा संस्थान, रक्त सेवी संस्थान, आपणों गॉंव श्री डूंगरगढ सेवा समिति, मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट, अपना घर आश्रम, वीरा सेवा सदन, करणी आवास योजना, फेमिलियल फोरेस्ट्री, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, कल्याण भूमि प्रन्यास, खिदमतगार खादिम सोसायटी, मानव सेवा समिति, जेठमल बोथरा, गौ सेवा मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, युवा गौ सेवा समिति बीकानेर का कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया।

बैद के अनुसार सेवा मनुष्य का मूल स्वभाव है जो बताता है कि आप भीतर से सुखी, समृद्ध और संतुष्ट व्यक्ति है। सेवा करने से न सिर्फ ईश्वर का आशीर्वाद बरसता है बल्कि इससे खुद भी संतोष का परम अनुभव प्राप्त होता है। सेवा के लिए पैसे जरूरी हो सकते है लेकिन सबसे बडी जरूरत समय व श्रद्धा की होती है। सच्ची भावना के साथ की गई सेवा ही असली सेवा है। इंसान को यही प्रयास करना चाहिए कि वह सच्चे मन से पूरी ईमानदारी के साथ इंसान और जीवों की सेवा करे। सेवा से शत्रु भी मित्र हो जाता है इसे करने के लिए प्रेम व करूणा की जरूरत होती है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए जिससे अन्य लोग भी प्रेरित हो सके।

कार्यक्रम में ब्रांच उपाध्यक्ष सीए हेतराम पुनिया, ब्रांच सचिव सीए अभय शर्मा, ब्रांच सीकासा अध्यक्ष राहुल पचिसीया, ब्रांच कार्यकारिणी सदस्य सीए अंकुश चोपडा, भूतपूर्व अध्यक्ष सीए वीरेन्द्र सुराणा व अन्य सीए उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव

   

सम्बंधित खबर