जिहुली मुखिया विकास सिंह बने भाजपा के जिला मंत्री

पूर्वी चंपारण,28 जून(हि.स.)। जिले के पताही प्रखंड के जिहुली पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह को भाजपा का जिला मंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री का दायित्व भाजपा संगठन जिला ढाका के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने पत्र जारी कर सौंपा है।

मुखिया सिंह को पिछले वर्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता ग्रहण कराई थी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी में मजबूती से कार्य कर रहे थे। अब इन्हें भाजपा संगठन की ओर से संगठन मजबूत करने के लिए जिला मंत्री का बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है। इन्हें जिला मंत्री बनने पर चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, ढाका विधायक पवन जायसवाल, मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह, शिवहर के पूर्व सांसद रमा देवी, मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह,मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता ने बधाई दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/चंदा

   

सम्बंधित खबर