सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मतदाता सूची दुरुस्त कराने पर दिया जोर

प्रयागराज, 28 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज प्रयागराज में कार्यकर्ताओं से बातचीत में फूलपुर उपचुनाव को लेकर अभी से जुट जाने को कहा। उन्होंने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, लोकसभा चुनाव के दौरान काटे गए मतदाताओं के नाम जुड़वाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव संग पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर की सीमा लालगोपालगंज में सपा प्रदेश अध्यक्ष क़ा शुक्रवार को स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष भदोही जिले के झरिहगपुर के प्रधान यशवंत यादव के घर सांत्वना देने पहुंचे थे। इसके बाद कनिहार में समाजसेवी, लोकगायक केदार नाथ पाल की तेरहवीं कार्यक्रम में भी शामिल हुए। सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने भीटी, बरौत, हंडिया, सहसों झूंसी आदि स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, डॉ सुरेश मौर्य, राम अवध पाल, दान बहादुर मधुर, शांति प्रकाश पटेल, बच्चा यादव, बृज लाल यादव, नाटे चौधरी, सुरेश यादव, योगेश पाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित

   

सम्बंधित खबर