मां चामुण्डा शर्वाधार जी की 22वीं छड़ी बाहु फोर्ट से 7 जुलाई को होगी रवाना


यात्रा के लिए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए : राजीव चाढक़ 
जम्मू। स्टेट समाचार
हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी श्री माता चामुंडा देवी शर्वाधार पोगल परिस्तान जिला रामबन की सबसे बड़ी यात्रा, 22 वीं छड़ी मुबारक यात्रा रामेश्वर मंदिर पक्का तालाब बाहु फोर्ट जम्मू से 7 जुलाई को रवाना होगी। 9 जुलाई 2024 को मां दर्शन उपरांत जम्मू  वापस आएगी। 22 वीं छड़ी मुबारक यात्रा की व्यवस्था ठीक ढंग से हो उसके लिए आज चामुंडा माता मंदिर के मुख्य संरक्षक राजीव चाढक़ की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें यात्रा प्रबंधन के सूक्ष्म बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस बैठक में यात्रा प्रबंधन समिति उखराल रामबन श्री धान सिंह, रशपाल सिंह, नारद सिंह वाली, करतार सिंह और जम्मू छड़ी मुबारक यात्रा प्रबंधन समिति के सदस्य हरदेश खोखर, माता महाकाली मंदिर मार्केट शॉपकीपर यूनियन के प्रधान अंकुश खजुरिया, दीपक कुमार, रितिक प्रजापति व अन्य उपस्थित थे। बैठक मे उखराल यात्रा प्रबंधन समिति द्वारा मन्दिर विकास एवं यात्रा प्रसार हेतु मुख्य संरक्षक राजीव चाढक़ को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर बोलते हुए राजीव चाढक़ ने कहा कि जम्मू संभाग के चन्द्र भागा क्षेत्र में श्री माता चामुंडा देवी शर्वाधार पोगल परिस्तान जिला रामबन की सबसे बड़ी यात्रा है। वहां प्राकृतिक की गोद में जंगलों के बीचोंबीच जहां आठ माह बर्फ से ढंकी शर्वाधार पर्वत चौटी पर मां चामुण्डा देवी जी बिराजमान है। चाढक़ ने कहा कि मां चामुण्डा यात्रा सडक़ मार्ग से 13 किलोमीटर पैदल कठिन अथवा दुर्गम यात्रा है, जंगली क्षेत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संभागीय प्रशासन एवं पुलिस एवं यातायात पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जम्मू संभाग के हालतों को मध्य नजर रखते हुए जम्मू से चलने बाली छड़ी मुबारक यात्रा के यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए।

 

   

सम्बंधित खबर