गंग्याल परशुराम मंदिर में राम नवमी पर हुआ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

जम्मू, 17 अप्रैल (हि.स.)। देश भर की तरह राम नवमी के पावन पर्व पर गंग्याल के भगवान परशुराम मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने मूर्ति रूप में विराजमान प्रभु राम के चरणों मे माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं जम्मू कश्मीर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष व जम्मू रियासी से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार रमन भल्ला, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी मनोज यादव, ब्राह्मण सभा के चेयरमैन कृष्ण कुमार शर्मा, बलदेव सिंह वजीर, रमेश समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे।

वहीं सुबह पहले मंदिर में हवन यज्ञ हुआ व विधि-विधान के साथ भगवान श्री राम की पूजा की गई, जिसके बाद क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मंदिर प्रांगण में सतसंग भी किया गया। दोपहर बाद जब सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए तो उसके उपरांत मंदिर में आई संगत के लिए भंडारा खोल दिया गया जो कि प्रभु इच्छा तक चलता रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर