लखीमपुर में दुधवा पार्क से भटक कर आए तेंदुए का खेत में शव मिला

लखीमपुर, 28 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र लखीमपुर खीरी के दुधवा वन्य रेंज के करीब खेत में बारिश के बीच शुक्रवार को एक तेंदुए का शव मिला। वन्य अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए कार्रवाई की है।

लखीमपुर के तराई क्षेत्र सटे दुधवा नेशनल पार्क के जंगली जानवार वैसे तो आबादी वाले इलाकों में अक्सर की आमद देखी जाती है। लेकिन बारिश के मौसम में वन्य जीव की घुसपैट बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों की जान का भी खतरा रहता है। इसको देखते हुए वन्य अधिकारियों द्वारा जंगली इलाके में गश्त के साथ लगातार लोगों को सतर्क किया जाता है। इन खतरों के बीच आज वन क्षेत्र में विचरण करने वाला खूंखार जानवर तेंदुए का शव मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने यहां दुधवा बफर के मटेरा बीट में खेत में आज एक तेंदुए का शव देख वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों और टीम ने युवा तेंदुए का शव बरामद किया। माना जाता है अक्सर शिकारी या ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्र में जंगली जानवर आने पर उनका शिकार या भय में आकर मार देते हैं, इस शक के चलते मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में तेंदुए के हृदय में क्लॉट्स पाए गए हैं। फिलहाल तेंदुए के शव को वन इलाके में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूरी तहकीकात करने में दुधवा वन रेंजर जुट गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/राजेश

   

सम्बंधित खबर