हूल दिवस पर याद किए गए शहीद सिदो-कान्हू

दुमका, 30 जून (हि.स.)।संताल हूल दिवस पर दुमका में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से अमर शहीद सिदो-कान्हु को श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके बलिदान को याद किया गया। लोगों ने अमर शहीद सिदो कान्हू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दुमका में सिदो-कान्हु चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सुबह से ही राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्त्ताओं के साथ छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों का तांता लगा रहा।

हूल दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक बसंत सोरेन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ दुमका के बड़ा बांध चौक स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बसंत सोरेन ने पूरे राज्य के लोगों को हूल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन वीर शहीदों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हम उन्हें याद कर रहे हैं और उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। बसंत सोरेन ने कहा कि आज हूल के हमारे वर्तमान नेता हेमंत सोरेन हैं और वे अब लोगों के बीच हैं, उनकी आवाज पूरे झारखंड में गूंजेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज

   

सम्बंधित खबर