(संशोधित) नेशनल डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का बढ़ाया मनोबल, किया सम्मान

देहरादून, 30 जून (हि.स.)। मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से राजपुर रोड स्थित एक सभागार में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर संगठन ने हेल्थ केयर आइकॉन ऑफ द ईयर सम्मान से सभी डॉक्टर को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन एवं पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय ने डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नेशनल डॉक्टर्स डे का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही जीवन देने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। डॉ. बीकेएस संजय ने आज का दिन डॉ. बिधान चंद्र राय को समर्पित करते हुए कहा कि उनका जन्म एक जुलाई 1882 को हुआ था और इसी दिन 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी। बीसी राय स्वतंत्रता सेनानी के साथ एक सम्मानित डॉक्टर भी थे, जिन्हें चार फरवरी 1961 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। डॉक्टर डे की शुरुआत वर्ष 1991 से हुई थी, तभी से यह दिवस डॉक्टर डे के रूप में मनाया जाने लगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने संगठन की गतिविधियों को साझा किया। प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने सम्मानित होने वाले डॉक्टर को सलाम किया। इस दौरान सुनील अग्रवाल, सुनीता रावत, पं. सुभाष चंद्र सतपति, रेखा निगम, राजकुमार तिवारी, सुरेंद्र पाल सिंह आदि थे।

हेल्थ केयर आइकॉन ऑफ द ईयर सम्मान से डॉक्टर्स सम्मानित

डॉक्टर डे पर डॉ. एसएन सिंह, आरबी कालिया, प्रवीण मित्तल, बीके एस संजय, गौरव संजय, मयंक जैन, प्रथा प्रतिम विष्णु, शिव उपाध्याय, पवन कुमार गोयल आदि को हेल्थ केयर आइकॉन ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / कमलेश्वर शरण/प्रभात

   

सम्बंधित खबर