दुष्कर्म का आरोपित आया पुलिस की गिरफ्त में

हरिद्वार, 1 जुलाई (हि.स.)। महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने के बाद फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर ब्रह्मपुर थाना खानपुर निवासी पीड़िता ने पथरी थाने में आकर स्वंय के साथ मारपीट व बलात्कार करने के संबंध में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ 7 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई थी। आरोपित तभी से फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपित के गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। इसी दौरान पुलिस ने आज थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुरा से आरोपित सन्नी निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/दधिबल

   

सम्बंधित खबर