कैथल: विधायक लीलाराम ने किया मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत

कैथल, 2 जुलाई (हि.स.)। कुरुक्षेत्र में हुए सरपंच सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी की घोषणाओं का कैथल के विधायक लीलाराम ने स्वागत किया है। मंगलवार को अपने निवास पर समर्थकों के साथ बातचीत करते हुए लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन प्रतिदिन जनता के दिलों में अपनी पैठ बना रहे हैं। हरियाणा के इतिहास का यह पहला मुख्यमंत्री है। जो रात को 2 बजे भी लोगों से मिलकर के उनको खाना खिला करके फिर सोता है।

मुख्यमंत्री ने सरपंचों को काम करने के लिए 21 लाख तक की छूट देकर के उनको बहुत बड़ा तोहफा दिया है। विधायक ने कहा कि सरपंचों की यह मांग थी कि हमें 10 लाख तक काम करने का मौका दिया जाए। पंचायतों के रिकॉर्ड के रख रखाव के लिए कंप्यूटर रखे जायेंगे। उसके लिए सरकार जल्दी ही कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती करेगी। पंजीकृत ठेकेदार 50 लाख तक के काम कर सकते हैं। लीला राम ने कहा कि जो लोग सफाई करते हैं। गांव और शहर को चमकाने का काम करते हैं। उनका मान बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री महोदय द्वारा नगर पालिका और नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों को 17000 रुपए और ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों को 16000 रुपए मानदेय मिलेगा। विधायक लीलाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने जब से प्रदेश की बागडोर संभाली है तब से पूरे प्रदेश का माहौल बदला है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/नरेश/संजीव

   

सम्बंधित खबर