अमेरिका में भारतीय अमेरिकी डॉक्टर पर स्वास्थ्य सेवा में धोखाधड़ी का आरोप

वाशिंगटन, 03 जुलाई (हि.स.)। अमेरिका के शिकागो में 51 वर्षीय एक भारतीय मूल की अमेरिकी चिकित्सक पर स्वास्थ्य सेवा में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। महिला चिकित्सक पर गैर-मौजूद सेवाओं के इलाज करने और और निजी बीमा कंपनियों को बिल भेजकर संघीय स्वास्थ्य सेवा धोखाधड़ी का अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

मोना घोष प्रसूति एवं स्त्री रोग सेवाओं में विशेषज्ञता रखने वाले ‘प्रोग्रेसिव वूमेन हेल्थकेयर’ की मालिक और संचालक हैं। उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी के दो मामलों में अपना दोष स्वीकार किया है। प्रत्येक मामले में संघीय जेल में दस साल तक की सजा हो सकती है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश फ्रैंकलिन यू वाल्डेरामा ने सजा सुनाने के लिए 22 अक्टूबर की तारीख तय की है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजीत तिवारी/आकाश

   

सम्बंधित खबर