भद्रवाह में सेना के शिविर में दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट, दो सैनिक गंभीर रूप से घायल

भद्रवाह, 03 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में बुधवार को सेना के एक शिविर के अंदर दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट हो गया। इसमें दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिपाही भद्रवाह शहर से 4 किलोमीटर दूर सरना में 4 राष्ट्रीय राइफल्स के बटालियन मुख्यालय के अंदर बुधवार सुबह 5.30 बजे एक ग्रेनेड को संभाल रहे थे कि अचानक ग्रेनेड उनके हाथ में फट गया। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है। 4 राष्ट्रीय राइफल्स के घायल जवानों की पहचान बटालियन के कॉय ए के सिपाही अनिल कुमार और सतवीर सिंह के रूप में हुई है।

हालांकि सेना की ओर से इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/दधिबल

   

सम्बंधित खबर