विरार रेलवे स्टेशन पर पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

मुंबई, 3 जुलाई (हि. स.)। विरार रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सुबह सात बजे एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। घायल पत्नी काे संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विरार रेलवे पुलिस ने हमला करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

पुलिस के अनुसार शिव शर्मा अपनी पत्नी वीरशीला शर्मा के साथ विरार में रहते हैं। मंगलवार को आपस में विवाद होने पर दोनों विरार पुलिस स्टेशन गए थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को समझा कर वापस घर भेज दिया था। आज सुबह जब वीरशीला शर्मा अपने काम पर जा रही थीं, तभी विरार स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर शिव शर्मा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वीरशीला की ओढऩी से उसका गला दबाने की भी कोशिश की। इसी दौरान स्टेशन पर तैनात पुलिस ने शिव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तत्काल वीरशिला को संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/सुनील

   

सम्बंधित खबर