रोहतक: टै्रक्टर से गिर कर घायल हुई महिला की अस्पताल में मौत

रोहतक, 3 जुलाई (हि.स.)। टै्रक्टर से गिर कर घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया।

पुलिस के अनुसार बुधवार को गांव भराण निवासी विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा गांव से टै्रक्टर पर महम जाने के लिए बैठी थी। रास्ते में गांव गगानगर तितिरी स्थित सरकारी स्कूल के पास ट्रैक्टर से गिर कर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में विनोद की शिकायत पर टै्रक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव

   

सम्बंधित खबर