हाथरस हादसे में पीड़ितों की सहायता के लिए विहिप ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने हाथरस हादसे में पीड़ितों की सहायता के लिए विहिप बृज प्रांत ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

विहिप के अनुसर पीड़ित परिवार 8057903304 और 9412397850 पर डायल कर स्थानीय कार्यकर्ताओं की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। स्थानीय शासन-प्रशासन व चिकित्सालयों के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ितों की सहायता की जाएगी। हाथरस हादसे के पीड़ितों की सहायतार्थ विहिप व बजरंगदल के लगभग 5 दर्जन कार्यकर्ता कल से दिन रात जुटे हैं। हाथरस, हरीगढ़ (अलीगढ़) व एटा जनपदों के विविध सहायता व चिकित्सा केंद्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अश्वनी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर