कोरबा: सेंधमारी कर देशी शराब दुकान से नगदी रकम पार, जांच में जुटी पुलिस

Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,Cash stolen from country liquor shop by breaking into it,

कोरबा, 04 जुलाई (हि. स.)। बरमपुर स्थित देशी शराब दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने तीन पेटी देशी शराब और नकदी रकम की चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह सेल्समैन ने दुकान पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। चोरी की इस वारदात कितने रुपए पार हुए हैं इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

कोरबा में चोरों के बुलंद हौंसलों पर लगाम लगा पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूक दर्शक बनकर देख रही है। सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर में संचालित देसी शराब दुकान में सेंध मारकर अज्ञात चोरों ने तीन पेटी देसी शराब की चोरी कर ली,इतना ही नहीं उन्होंने गल्ले में रखे नकदी रकम भी पार कर दिए। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां दुकान की पिछली दिवार पर सेंध लगी हुई थी। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों कर करतूत कैद हुई है,जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी/केशव

   

सम्बंधित खबर