राज्यपाल हरिचंदन को बस्तर गाेंचा पर्व के लिए मिला आमंत्रण

रायपुर, 4 जुलाई (हि.स.)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज गुरुवार को राजभवन में आरण्यक ब्राह्मण समाज बस्तर संभाग जगदलपुर के प्रतिनिधियों ने समाज के अध्यक्ष ईश्वरनाथ खंबारी के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की। उन्होंने बस्तर के प्रसिद्ध गोंचा पर्व में शामिल होने के लिए राज्यपाल को आमंत्रण दिया। इस अवसर पर हेमंत पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, सुदर्शन पाणिग्रह भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि बस्तर में गोंचा पर्व भगवान जगन्नाथ व देवी सुभद्रा और दाउ बलराम के रथ यात्रा का पर्व है। इस पर्व को प्रति वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से लेकर एकादशी तक पूरे 27 दिनों तक बस्तर वासियों के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर