सड़क दुर्घटना में दो की मौत

पूर्व मेदिनीपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मेदिनीपुर जिले के बाजकुल में शुक्रवार सुबह हुई एक मशीन वैन और लॉरी की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में दो और लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह दीघा-नंदकुमार 116बी नेशनल हाईवे पर हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। इसके अलावा गुरुवार रात नदिया के तेहट्ट में बाइक की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गयी थी।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह चार यात्रियों से भरी एक मशीन वैन दीघा की ओर से नंदकुमार की ओर जा रही थी। कांथी की ओर से आ रही लॉरी से मशीन वैन की आमने सामने की टक्कर हो गयी। चारों यात्री वैन से छिटककर गिर पड़े। तभी एक लॉरी ने दो लोगों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकियों को बचा लिया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। पुलिस ने पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त मशीन वैन और लॉरी को हटाया।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पांडे / संतोष मधुप

   

सम्बंधित खबर