विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

फिरोजाबाद, 13 जुलाई (हि.स.)। नसीरपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत शनिवार को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना अरांव क्षेत्र के गांव रायतपुर राव निवासी कामना (23) की शादी 11 मार्च को थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव छेछपुर निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। 09 जुलाई को उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। समझौता करने के बाद भी ससुरालीजन अपनी आदतों से बाज नहीं आए।

उन्होंने गला दबाकर उनकी बेटी कामना की हत्या की और उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है। मायका पक्ष के अनुसार मृतका की चार माह पहले ही शादी हुई थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नसीरपुर का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़ / दीपक वरुण / राजेश

   

सम्बंधित खबर