247 लैपटॉप का वितरण किया गया

कार्यक्रम की तस्वीर

समस्तीपुर, 1 जनवरी (हि स)। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों,सभी राजस्व अधिकारियों एवम सभी अंचल अधिकारियों के बीच लैपटॉप का वितरण रविवार को कर्पूरी सभागार में किया गया। जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी कर्मचारियों एवम पदाधिकारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित कर्मियों से,उनके द्वारा पूर्व में ली गई कंप्यूटर शिक्षा, के बारे में हाथ उठवाकर जानकारी ली गई। उनके द्वारा बताया गया की समय के साथ तकनीकों में भी परिवर्तन हो रहा है,नई चीजें आ रही हैं,सभी को इसी के अनुरूप अपने को ढालना होगा। सहायक जिला सूचना पदाधिकारी को कंप्यूटर संबंधी बेसिक जानकारी सभी कर्मियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने प्रखंड एवम अंचल कार्यालयों में कंप्यूटरों के ठीक रख रखाव नही होने का भी जिक्र किया। राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के द्वारा सभी कार्यों के लिए समय सीमा पूर्व से ही निर्धारित है,इसी तय समय सीमा में कार्यों के निष्पादन के इस लैपटॉप का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि राजस्व विभाग के कर्मियों के द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों के अतिरिक्त कृषि,सांख्यिकी,सहकारिता एवम आपदा प्रबंधन के भी कार्य किए जाते हैं। राजस्व विभाग में किए जा रहे परंपरागत तरीके के कार्यप्रणाली को बदलने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा जीआईएस, जीपीएस एवम वेब प्रोसेसिंग के बारे में भी जानकारियां दी गईं। कृषि विभाग के अंतर्गत लगाए गए फसल के रकवा को जानने के लिए रिमोट सेंसिंग इमेज प्रोसेसिंग तकनीक बारे जिला पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई।

उपस्थित सभी राजस्व कर्मचारियों को यू ट्यूब एवम यू डेमी के सहयोग से कंप्यूटर संबधी जानकारी सीखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा अगली जिला स्तरीय राजस्व की बैठक में प्रत्येक अंचल से दो सबसे अच्छे और दो सबसे फिसड्डी कर्मचारियों को शामिल कराने का निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/त्रिलोकनाथ

/चंदा

   

सम्बंधित खबर