राज्यपाल से मिले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह

देहरादून, 03 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने समसामयिक विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की। उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ राज्यपाल को भी नववर्ष की बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र इन दिनों लगातार प्रवास पर रहते हैं और प्रदेश की व्यवस्थाओं से अवगत होते रहते हैं। राज्यपाल से मिलकर उन्होंने इन संदर्भों में भी चर्चा की।

हिन्दुस्थान समाचार/साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर