जगदलपुर : भाजपा के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 06 जनवरी को मुख्यमंत्री होंगे शामिल

जगदलपुर, 03 जनवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की तैयारी में लग गई है और इसकी शुरुआत बस्तर से होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जगदलपुर में करने जा रही है। भाजपा सूत्रों की माने तो यह कार्यक्रम 06 जनवरी को होगा और इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा संगठन की बैठक चलती रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मंगलवार को अपने प्रथम दंतेवाड़ा दौरे के बाद देर शाम जगदलपुर भाजपा कार्यालय पहुंचकर यहां उन्होंने संगठन की बैठक ली, जिसमें 06 जनवरी को होने वाले संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में बताया। साथ ही इसे बेहतर तरीके से करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। बताया जा रहा है कि इसमें कई दिग्गज भाजपा नेता भी शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर